June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

वृद्धा की पीड़ा पर पसीजा प्रशासन, जिलाधिकारी ने स्वयं पहुँचकर देखा क्षतिग्रस्त आवास

वृद्धा की पीड़ा पर पसीजा प्रशासन, जिलाधिकारी ने स्वयं पहुँचकर देखा क्षतिग्रस्त आवास
चम्पावत, 5 जनवरी।
जनता मिलन कार्यक्रम में एक वृद्ध महिला की संवेदनशील अपील पर जिलाधिकारी मनीष कुमार का मानवीय चेहरा सामने आया। गौरल चौड़ निवासी वृद्धा श्रीमती आनंदी देवी अपनी क्षतिग्रस्त आवास संबंधी समस्या लेकर जनता मिलन में पहुँची थीं। अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए भावुक वृद्धा ने जिलाधिकारी से कहा— “आप जिलाधिकारी नहीं, मेरे छोटे भाई हो,” और स्वयं आकर घर देखने का आग्रह किया।
वृद्धा की बात को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देर शाम मौके पर पहुँचने का आश्वासन दिया और निर्धारित समय पर स्वयं उनके आवास पर पहुँचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान का स्थल निरीक्षण किया तथा वृद्धा सहित स्थानीय लोगों से समस्या की जानकारी ली।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर आवास की स्थिति में सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि वृद्ध महिला को शीघ्र राहत मिल सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कक्षा दसवीं में अध्ययनरत कु. अक्षिता गोस्वामी एवं उनकी बहन से भी संवाद किया। उन्होंने दोनों बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा संबंधी किसी भी सहायता के लिए प्रशासन से संपर्क करने का आश्वासन दिया। साथ ही बालिकाओं की इच्छा के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट कोर्स कराए जाने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए।
मौके पर उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए अंकित आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित

शेयर करे