नशे में वाहन चलाने वाला चालक गिरफ्तार,वाहन सीज
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति के दिशा-निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली।जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी को कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र में वाहन संख्या यूके 04 टीए 9731 के चालक खड़क सिंह पुत्र गणेश सिंह, निवासी ग्राम कोट, को थाना लोहाघाट प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान रोका।
एल्कोमीटर से जांच करने पर चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने नियमानुसार वाहन को सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह स्वयं की और दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है।
यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात में सहयोग करें।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, एसआई हेमंत सिंह, उप निरीक्षक त्रिभुवन जोशी, उप निरीक्षक संजय जोशी एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

More Stories
घाट-पनार मार्ग पर टैक्सी पर गिरा बोल्डर, 5 घायल दो की हालत गंभीर
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना