April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

श्रद्धा और भक्ति के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में मनाया गया संकट चौथ

श्रद्धा और भक्ति के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में मनाया गया संकटचौथ, महिलाओं ने की गणेश पूजन और चंद्र दर्शनचंपावत। जनपद के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संकटचौथ पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश का विधिविधान से पूजन किया। रात में चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर पारिवारिक सुख-शांति, समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की।पर्व की तैयारियों से लेकर पूजन तक, पूरे दिन घर-आंगन में धार्मिक माहौल छाया रहा। वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पंडित कुलदीप कुलेठा के अनुसार, सनातन धर्म में संकटचौथ का व्रत प्रत्येक वर्ष माघ कृष्ण पक्ष और भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत से परिवार के समस्त संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।विभिन्न क्षेत्रों में पंडित दीपक कुलेठा, दिनेश तिवारी, बसंत पांडेय, सतीश जोशी, उमाशंकर कुलेठा, सुरेश पांडेय, शंकर कुलेठा, मोहन पांडेय, कीर्ति बल्लभ सक्टा और कमल पांडेय सहित स्थानीय पुरोहितों ने यजमानों के घरों में वैदिक मंत्रों के बीच विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया।मंदिरों में भी भक्तों ने माथा टेकते हुए परिवार की मंगलकामना और जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की। पर्व को लेकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन धार्मिक उत्साह बना रहा।

शेयर करे