चंपावत। तड़ागी प्रोडक्शन के बैनर तले बने कुमाऊनी गाने ‘बसंती छोरी’ ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।
गायक कमल आर्या की मधुर आवाज में रिकॉर्ड यह गीत दर्शकों का दिल जीत रहा है। यूट्यूब पर छाया गाना लोहाघाट ब्लॉक के तड़ाग गांव के रॉबिन तड़ागी के प्रोडक्शन व निर्देशन में बना ‘बसंती छोरी’ रिलीज होते ही वायरल हो गया। संगीत सागर शर्मा ने दिया है जबकि नैणनाथ रावल ने गाना लिखा है ।
चंपावत जिले की हसीन वादियों में गाने की शूटिंग हुई है जो काफी ट्रेंड कर रही है।
तड़ागी प्रोडक्शन ने पहले भी ‘मडा़न लगोला’ व ‘नीली नीली आंखें’ जैसे कुमाऊनी गाने लॉन्च किए थे। ये गीत भी दर्शकों को खूब भाए थे। रॉबिन तड़ागी की मेहनत से स्थानीय प्रतिभाओं को नई पहचान मिल रही है।
तड़ागी प्रोडक्शन के बैनर तले बने कुमाऊनी गाने ‘बसंती छोरी’ ने यूट्यूब पर धमाल मचाया

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम