July 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

रेड क्रॉस ने 20 परिवारों को कंबल और बर्तन बांटे

चंपावत। रेड क्रॉस सोसाइटी ने लोहाघाट विकासखंड के जरूरतमंद को कंबल, बर्तन व तिरपाल वितरित कर मानवसेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। प्रबंधन समिति सदस्य राजू गड़कोटी ने घर-घर पहुंचकर 20 परिवारों तक सहायता पहुंचाई।
जरूरतमंदों तक पहुंची सहायत
लोहाघाट के कर्णकरायत व थुवामाहरा ग्राम सभाओं में रेड क्रॉस सोसाइटी चंपावत ने शनिवार को कंबल, बर्तनों का सेट व तिरपाल का वितरण किया।
राज्य आंदोलनकारी व समिति सदस्य राजू गड़कोटी ने जिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान व चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी के निर्देश पर मुख्यालय से प्राप्त सामग्री बांटी।
रेड क्रॉस का संकल्प
गड़कोटी ने बताया कि रेडक्रॉस निर्बल व असहाय वर्ग का सहारा बनकर आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।
इसी कड़ी में 20 जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर राकेश करायत, शुभम मेहरा व क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋचा मेहरा उपस्थित रहे।

शेयर करे