April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

गल्लागांव में 47 साल बाद चैत्र नवरात्रि के बाद होगा भव्य रामलीला का मंचन

संवाददाता… नवीन जोशी
गल्लागांव में 47 साल बाद चैत्र नवरात्रि के बाद होगा भव्य रामलीला का मंचन
… गल्लागांव में 1978 साल पुराने रामलीला से जुड़े कपड़े तलवार और अन्य सामग्री मिली
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के गल्लागांव में लगभग 47 साल बाद भव्य रामलीला के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इस दौरान बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। रामलीला कमेटी के पूर्व नाम को बदलकर श्री रामलीला कमेटी मड़ियाख़ान (गल्ला गांव) करने पर सहमति जताई गई।
कमेटी के अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया दया की चैत्र नवरात्रि के बाद रामलीला का आयोजन किया जाएगा। जोशी ने बताया कि रामलीला के पुराने इतिहास को देखते हुए आयोजन में नौमाना, तड़ाग, कालाकोट तड़ीगांव,झिरकुनी,बैड़ाओड़,अदखंडी, सुंई पऊ, निगालीगाड़, डोबाभागू के लोग और युवक मंगल दल सहयोग करेंगे। बैठक में मुख्य संरक्षक हयात सिंह तड़ागी,वाद्य यंत्र के लिए नवीन जोशी, संचालन के लिए टीका सिंह बोहरा और मयंक ओली का चयनित किया। इस मौके पर राजेन्द्र चतुवेदी, नवीन जोशी, भवान सिंह, जीत सिंह तड़ागी, दीपक सिंह तड़ागी, शंकर सिंह बोहरा, हयात सिंह तड़ागी, गणेश सिंह, शंकर सिंह, देवेन्द्र सिंह बोहरा, गोपाल सिंह बोहरा, श्याम दत्त जोशी, दिवान सिंह बिष्ट, गोविंद राम, चरन दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
:::फोटो।
परिचय। विकास खंड बाराकोट के गल्लागांव में रामलीला आयोजन को लेकर बैठक की गई।

शेयर करे