June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

कठनौली में बागवानी और ट्रैकिंग पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा डीएम ने दिए निर्देश एप्पल मैन भीम सिंह के बगीचे का किया निरीक्षण

कठनौली में बागवानी और ट्रैकिंग पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
..जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, सेब और परिसीमन की खेती का किया निरीक्षण
चंपावत।
जिले में कृषि, बागवानी और पर्यटन के समन्वित विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को कठनौली गांव का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सेब और पर्सिम्मन (खुरमा) की आधुनिक पद्धति से की जा रही खेती का जायजा लिया और ट्रैकिंग पर्यटन की संभावनाओं का भी आकलन किया।जिलाधिकारी ने किसान भीम सिंह महर के खेत में जाकर बागवानी के सफल मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने खेती की पद्धति, विपणन, लागत और उत्पादन संबंधी जानकारी ली।
कृषक से वार्ता के दौरान उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों की समस्याएं शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान कमल भट्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र की भौगोलिक व जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए सामूहिक या क्लस्टर आधारित खेती की ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।
उन्होंने कहा कि इससे किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर आय में बढ़ोतरी कर सकेंगे। साथ ही, जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए गए कि कठनौली में सेब समेत अन्य फलदार फसलों की सामूहिक बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए और इच्छुक किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे व तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।कृषक भीम सिंह महर ने बताया कि वे 10 नाली भूमि में 4000 से अधिक सेब के पौधे लगाए हुए हैं। गत वर्ष उनके बगीचे से 15 कुंतल से अधिक सेब का उत्पादन हुआ, जिसे उन्होंने ₹200 से ₹250 प्रति किलो के भाव पर बेचा।
इससे न केवल उन्हें बेहतर आमदनी हुई, बल्कि अन्य किसान भी बागवानी से प्रेरित हो रहे हैं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखते हुए कठनौली में संभावित ट्रैकिंग मार्गों का भी सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह क्षेत्र ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। ट्रैकिंग पर्यटन विकसित होने से स्थानीय युवाओं को गाइड, होम-स्टे, परिवहन और खान-पान जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी हरीश लाल कोहली, ग्राम प्रधान कमल भट्ट समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करे