September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट के युवक का शव ककरालीगेट के समीप पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की टहनियों में उलझा मिला

Dukan Ad
Dukan Ad

जंगली जानवर के डर से पेड़ पर चढ़ने और युवक के टहनियों में उलझने से मौत की आशंका
टनकपुर।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा ककरालीगेट के समीप जंगल में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ की टहनियों में उलझा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लोहाघाट-पंचेश्वर क्षेत्र के डुंगराबोरा रौंसाल निवासी गोपाल सिंह बोहरा (38) पुत्र भीम सिंह बोहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब एक किलोमीटर दूरी पर ककरालीगेट बीट (शारदा रेंज) के जंगल में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर उलझा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक दिल्ली की एक निजी फर्म में कार्यरत था और हाल में अपने गांव लौट रहा था। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आशंका जताई है कि युवक किसी जंगली जानवर से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ा होगा।
नीचे उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और कपड़े टहनियों में फंस जाने से वह गिरकर उलझ गया। युवक के गले में जनेऊ के निशान भी पाए गए हैं, जबकि मौके के आसपास जंगली जानवरों के पदचिह्न भी मिले हैं। पुलिस को मृतक के बैग से ₹2010 नगद, एक मोबाइल चार्जर और कपड़े बरामद हुए हैं। शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

शेयर करे