June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

ग्राम पंचायत ढटीगांव के ग्रामीणों ने तथाकथित बाबा के आतंक से निजात दिलाने की मांग की एसपी को सौंपा ज्ञापन

ग्राम पंचायत ढटीगांव में तथाकथित बाबा लक्ष्मण नाथ के आतंक से निजात दिलाने की मांग एसपी को सौंपा ज्ञापन
बाराकोट (संवाददाता) — ग्राम पंचायत ढटीगांव (वि०ख० बाराकोट) के ग्रामीणों ने अविनाशी बाबा के नाम से चर्चित लक्ष्मण नाथ के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को चंपावत जिला मुख्यालय पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि लक्ष्मण नाथ आए दिन गांव में गाली-गलौज और मारपीट कर माहौल बिगाड़ता है, जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह व्यक्ति अक्सर धमकियाँ देता है, धरने पर बैठ जाता है और कई बार अदालत के माध्यम से ग्रामीणों को परेशान करने की कोशिश करता है। लोगों के अनुसार, लक्ष्मण नाथ गांव के लिए सिरदर्द बन चुका है और उसके कारण भय का माहौल व्याप्त है।जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 दिसंबर 2025 से लक्ष्मण नाथ अपने घर से चला गया है। उसने अपने पालतू जानवर—गाय, बकरी एवं अन्य पशु—छोड़ दिए हैं, जिनकी देखरेख व चारा-पानी की व्यवस्था ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें ग्राम प्रधान नवीन राम,क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम सिंह, इंद्र सिंह, रोशन सिंह, केशव राम, खेम सिंह, धन्नाथ, महेश नाथ, बद्रीनाथ, रेखा समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

शेयर करे