अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सीएम कैंप कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया
… सीबीआई जांच की मांग
… गट्टू बट्टू के नाम उजागर करने की मांग की
चंपावत, 29 दिसंबर।
बहुचर्चित अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय मादली से लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तक जुलूस निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने किया।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक धरना दिया। इस दौरान शीघ्र वीआईपी के नाम का खुलासा करने सीबीआई जांच की मांग की गई। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के आगे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इस दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री निर्मला गेहतोड़ी और एडवोकेट नवीन मुरारी ने वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने और प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बाद में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अनुराग आर्य के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।प्रदर्शन में निर्मल तड़ागी, श्याम कार्की, लोकेश पांडे, पवन पांडे, अशोक वर्मा, नानू बोहरा, केदार सिंह, मनीष महर, अब्दुल नाजिम सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच