June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

पदोन्नति पर एसपी ने किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

पदोन्नति पर एसपी ने किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
चंपावत। पुलिस विभाग में पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों का सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत में सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसपी अजय गणपति एवं क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने अपर उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसपी गणपति ने सभी पदोन्नत अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस विभाग को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से जनसेवा की भावना के साथ पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।जनपद चंपावत में दिनेश चंद्र उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह, कुशल सिंह नगरकोटी एवं बुद्धि बल्लभ पांडे को पदोन्नत किया गया है।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने पदोन्नत साथियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करे