मंडुवा से बनी ‘ऑर्गेनिक कोंदा बिस्किट’ ने बढ़ाई सेहत और स्वरोज़गार की मिठास
संवाददाता ..
नवीन जोशी
चंपावत (बाराकोट)।
ग्राम पंचायत झिरकुनी के सूरी तोक में स्थानीय नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल सामने आई है। इलाके के निवासी जगदीश चंद्र जोशी ने पारंपरिक पहाड़ी अनाज कोंदा (मंडुवा) से तैयार किए गए ऑर्गेनिक व शुगर–फ्री बिस्किट बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है।
जोशी के ये बिस्किट पूरी तरह प्राकृतिक हैं—इनमें न तो रिफाइंड शुगर का उपयोग होता है, न ही किसी तरह के रासायनिक पदार्थ मिलाए जाते हैं। मंडुवा जैसे पौष्टिक मोटे अनाज में फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे यह उत्पाद मधुमेह रोगियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।
स्थानीय अनाजों को पुनर्जीवित करने की इस पहल ने लोगों को स्वरोज़गार की राह भी दिखाई है। ग्रामीणों का कहना है कि जोशी का यह प्रयास न केवल रोजगार का जरिया है, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को भी साकार कर रहा है।
जोशी का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ बिज़नेस नहीं, बल्कि पहाड़ी अनाजों को पहचान दिलाना और लोगों को स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध कराना है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि यदि प्रशासन और विपणन विभाग से सहयोग मिला, तो यह पहल जिला ही नहीं, पूरे राज्य में पहचान बना सकती है।
मंडुवा से बनी ‘ऑर्गेनिक कोंदा बिस्किट’ ने बढ़ाई सेहत और स्वरोज़गार की मिठास

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी