April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

कड़ी टक्कर में निर्मल नाथ बने ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष

कड़ी टक्कर में निर्मल नाथ बने ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष
संवाददाता… नवीन जोशी
लोहाघाट (बाराकोट)। विकासखंड बाराकोट में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बिसराड़ी के ग्राम प्रधान निर्मल नाथ ने कड़ी टक्कर में जीत दर्ज की।
उन्होंने बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह को मामूली अंतर से हराया।विकासखंड बाराकोट के ब्लॉक सभागार में डीपीओ सुनील कुमार गुप्ता की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विकासखंड के कुल 48 ग्राम प्रधानों में से 45 ने मतदान किया। मतगणना में निर्मल नाथ को 24 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी नारायण सिंह को 21 मतों से संतोष करना पड़ा।जीत के बाद ग्राम प्रधानों ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नाथ का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
इस मौके पर ग्राम प्रधान नवीन जोशी, संजय जोशी, पायल देवी, रीता देवी, चंदन सिंह, विनोद सिंह अधिकारी, जितेन्द्र सिंह, मनीषा विश्वकर्मा, हेमा देवी, कविता कालाकोटी, केशव दत्त, प्रकाश चन्द्र गड़कोटी, अनिता बिष्ट, दीपक सिंह, ऊषा मेहता, पूजा आर्या, दीपक सिंह तड़ागी, गीता देवी, सीमा मेहता, हेमा अधिकारी, चम्पा देवी सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
फोटो :
विकासखंड बाराकोट में ग्राम प्रधान संगठन के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नाथ का स्वागत करते ग्राम प्रधान।

शेयर करे