June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नगर के समीप आर्मी कैंपस में गुलदार की दहशत, इलाके में फैला खौफ

आर्मी कैंपस में गुलदार की दहशत, इलाके में फैला खौफ

चंपावत। शहर के डीएफओ कार्यालय के पास स्थित आर्मी कैंपस में शनिवार देर रात गुलदार के दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग को जानकारी दी गई।
पिछले डेढ़ महीने में चंपावत जिले के पहाड़ी इलाकों में गुलदार के आतंक से अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। 12 नवंबर को मंगोली और 9 दिसंबर को च्यूरानी क्षेत्र में गुलदार ने हमला कर दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा तीन लोग घायल और 15 से अधिक मवेशी अब तक इन हमलों में मारे जा चुके हैं।
वन विभाग सूत्रों के मुताबिक पिछले दो महीनों में तीन गुलदार पिंजरे में पकड़े जा चुके हैं, जबकि एक गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में हुई थी। बावजूद इसके पहाड़ के मंगोली, ठांठा, च्यूरानी, ओखलंज, कालूखांण, भिंगराड़ा और दुधपोखरा चाय बागान जैसे क्षेत्रों में आए दिन गुलदार की दस्तक बनी हुई है।
शनिवार रात गुलदार के आर्मी कैंपस में दिखने के बाद प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित आवासों के भीतर रहने के निर्देश दिए हैं।आर्मी कैंपस में गुलदार दिखने के बाद अब तक विभागीय कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। वन विभाग के एसडीओ सुनील कुमार से संपर्क नहीं हो सका, वहीं संदेश का भी जवाब नहीं मिला। वही स्थानीय लोगों को कहना है कि रात में 9:00 बजे करीब वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन वन विभाग की टीम में नहीं पहुंची।

शेयर करे