June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सिप्टी में पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का भव्य आगाज

सिप्टी में पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का भव्य आगाजसिप्टी (चंपावत)। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 के तहत सिप्टी में त्रिदिवसीय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान महेश बहुगुणा और युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कमांडर जीवन कापड़ी ने संयुक्त रूप से किया।खेल प्रभारी जीवंती कोहली के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन बीटीआई सुरेश प्रसाद विश्वकर्मा, शंकर दत्त पांडे, मनोज लोनी और कविता नेगी ने किया।
खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 बालक तथा बालिका वर्ग की टीमें शामिल हुईं। सिप्टी सहित यारतोली, पाली, नरसिंह डांडा, मिरतोला, गोली, बिरगुल और गूंठगरसाड़ी के स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंह डांडा की टीम विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज सिप्टी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त खो-खो, एथलेटिक्स और पारंपरिक ‘मुर्गा झपट’ जैसी प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुईं। कार्यक्रम में शिक्षक सामश्रवा आर्य, कैलाश बहुगुणा, भारती पांडे, खिलावती गोस्वामी, कमला गोस्वामी, ओमकार गरकोटी, अमित कुमार, दिनेश नेगी और नरेंद्र सिंह ओली समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करे