टनकपुर में निकला कैंडल मार्च, अंकिता भंडारी को न्याय की मांग तेज
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। रविवार शाम शहरवासियों ने पीलीभीत चुंगी से तुलसीराम चौक
तक शांति और कैंडल मार्च निकालकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी।मार्च के दौरान लोगों ने दोषियों को कठोर सजा देने और प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तीन साल बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला है।
ऐसे में मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच बेहद जरूरी है।इस दौरान भाजपा से जुड़े एक बड़े नेता के नाम की चर्चा भी रही। लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण जांच की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को इस गंभीर मामले में तत्काल एक्शन लेना चाहिए ताकि जनता का विश्वास कायम रहे। कैंडल मार्च में डॉ. मदन सिंह महर, कांग्रेस वरिष्ठ नेता विमला सजवान, छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, दीपक बेलवाल, ललित सिंह, चेतन जोशी, विनोद ओली, वंश शर्मा, राहुल कुमार, पवन जोशी, अमन विश्वकर्मा, प्रियांशु कुमार और सुमित मौर्या समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।लोगों ने कैंडल जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी और “अंकिता को न्याय दो” के नारे लगाते हुए दोषियों के शीघ्र दंड की मांग की।
टनकपुर में निकला कैंडल मार्च, अंकिता भंडारी को न्याय की मांग तेज

More Stories
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल
नवगठित नगर पंचायत पाटी से चारों वार्डों में परिणाम घोषित शांति देवी, बबलू पाटनी,नवल ने जीत दर्ज की