September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बसंत पंचमी पर लड़ीधूरा मंदिर में मां भगवती की होगी पुनर्स्थापना बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, क्षेत्रवासियों से सहयोग का आह्वान

Dukan Ad
Dukan Ad

बसंत पंचमी पर लड़ीधूरा मंदिर में मां भगवती की होगी पुनर्स्थापना
बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, क्षेत्रवासियों से सहयोग का आह्वान
बाराकोट (संवाददाता) : लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में रविवार को लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगेंद्र जोशी ने की, जबकि संचालन रितेश वर्मा ने किया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जन सहयोग से नवनिर्मित लड़ीधूरा मंदिर में आगामी 23 जनवरी 2026, बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां भगवती की पुनर्स्थापना की जाएगी।मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन क्षेत्र के समस्त प्रतिष्ठित देव डांगरों को पवित्र रामेश्वर घाट में गंगा स्नान कराया जाएगा। इसके उपरांत नगाड़ों की नौबत के साथ माँ भगवती को उनके मूल स्थान पर पुनः स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर विशाल हवन व भंडारे का भी आयोजन होगा।मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना हेतु मदन मोहन जोशी (ग्राम सभा पम्दा) एवं दयाल सिंह अधिकारी (ग्राम बाराकोट) द्वारा एक-एक लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया गया है।
बैठक में पुजारी परिवार से तारा दत्त जोशी, संजय जोशी, मनोज जोशी, शीशराम जोशी सहित जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, देव डांगर गुड्डी फर्त्याल, आनंद सिंह अधिकारी, नवीन सिंह अधिकारी, जितेंद्र सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह ढेक, उमेश्वर सिंह अधिकारी, हयात सिंह अधिकारी, नवल किशोर जोशी, निखिल अधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शेयर करे