भारतीय सीमा पर पकड़ा नेपाली युवक, SSB ने बरामद की 15.28 ग्राम स्मैक
चंपावत/बनबसा। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नशे की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। भैंसाभोझ के गड़ीगोठ के निकट चेकिंग के दौरान SSB ने एक नेपाली युवक को 15.28 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा।SSB टीम ने पकड़े गए आरोपी को पूछताछ के बाद बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम पारस चंद (25) निवासी नेपाल बताया। आरोपी ने बताया कि वह बनबसा से महेंद्रनगर (नेपाल) तक स्मैक ले जा रहा था। इसके बदले उसे 5 हजार रुपये देने का सौदा हुआ था।यह कार्रवाई 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार यादव, निरीक्षक लाल चंद, उप निरीक्षक मदन चंद भट्ट, सहायक उप निरीक्षक मोती सिंह, मुख्य आरक्षी एम. सुधाकर रेड्डी, संजीव कुमार, आरक्षी अखिल कुमार झा व प्रदीप कुमार शामिल रहे।

More Stories
हिस्ट्रीशीटर तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान