मुड़ियानी में स्वास्थ्य कैंप आयोजित
परियोजना अधिकारियों व श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
चंपावत। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अंतर्गत संचालित चंपावत जलापूर्ति परियोजना की ओर से जिला अस्पताल चंपावत के सहयोग से शुक्रवार को मुड़ियानी में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया।कैंप में परियोजना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने सभी का बीपी, नाक, कान, आंख आदि की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।स्वास्थ्य शिविर में जिला अस्पताल से डॉक्टर दानिश जीव और अनीता अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जलापूर्ति परियोजना की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर (PIU) अंकित आर्या, एई टी.सी. पंत, जेई संदीप, टाटा कंपनी से नरेश व हरीओम, टीसीपी से पीएम अनुराग, सोशल टीम से मुक्तेश पचौली व नेहा बोहरा, सेफ्टी मैनेजर युवराज सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित आर्या ने स्वास्थ्य विभाग और एडवोकेट श्री गौरव पांडे का आभार व्यक्त किया।

More Stories
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार