वोल्टेज समस्या से मिली राहत, क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर और 15 पोल स्थापित
चम्पावत। जनता मिलन कार्यक्रम में उठाई गई विद्युत समस्या पर जिलाधिकारी मनीष कुमार के त्वरित संज्ञान के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन की तत्परता से ग्राम नीड और आसपास के क्षेत्र में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर 15 नए विद्युत पोल लगाए गए हैं, जिससे अब क्षेत्र में निर्बाध तथा बेहतर गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है।
जनता मिलन में ग्राम प्रधान श्रीमती निर्मला पांडे ने अपने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर पोलों की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी थी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
निर्देशों के अनुपालन में अधिशासी अभियंता विद्युत श्री विजय सकारिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया। क्षेत्र में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और खराब पोलों को बदलते हुए कुल 15 नए पोलों की स्थापना की गई।
सुधारात्मक कार्य पूर्ण होने से अब ग्रामीणों को संतोषजनक, सुरक्षित और निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिल रही है। लोगों ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग की तत्परता की सराहना की और जिले के विकास कार्यों में जिलाधिकारी के नेतृत्व को सराहा।
लो वोल्टेज समस्या से मिली राहत, क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर और 15 पोल स्थापित

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी