वीर बाल दिवस पर रीठा साहिब गुरुद्वारे में हुआ मुख्य कार्यक्रम, सिख गुरुओं के बलिदान को किया नमन
चम्पावत। वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से रीठा साहिब गुरुद्वारे में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी और उनके साहबजादों — जोरावर सिंह जी व फतेह सिंह जी — की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने की। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के ग्रंथी निर्मल सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा संगठन के सह जिला प्रभारी हिमांशु बिष्ट ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस और विपक्षी दलों की सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण देश के सामने सही इतिहास प्रस्तुत नहीं किया।
उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार ने सनातन धर्म की संरक्षण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यही बलिदान भारतीय संस्कृति की अमर विरासत है।बिष्ट ने कहा कि इसी गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी राजू बिष्ट ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सतीश पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, मंडल अध्यक्ष जगदीश बोहरा, एडवोकेट गौरव पांडेय, नवीन रसीला, दीपेंद्र कुल्याल, प्रदीप जोशी, मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, पवन नाथ, सूरज कुमार और शैलेंद्र बोहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा ने वीर बाल दिवस पर रीठा साहिब गुरुद्वारे में सिख गुरुओं के बलिदान को किया नमन

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी