October 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जांचने जिलाधिकारी पहुँचे उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत। 25 दिसम्बर 2025।

*स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने जिलाधिकारी पहुँचे उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट*

*ओटी कक्ष सुदृढ़ीकरण हेतु प्राक्कलन बनाने के निर्देश*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

उन्होंने आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, नर्सिंग स्टाफ कक्ष सहित सम्पूर्ण चिकित्सालय परिसर का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही व्यवस्थाओं, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा शीतलहर से बचाव हेतु किए गए प्रबंधों की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति एवं कार्य व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

चिकित्सकों द्वारा ओटी (OT) कक्ष में आवश्यक सुधार की आवश्यकता बताए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग लोहाघाट श्री हितेश कांडपाल को मौके पर बुलाकर ओटी कक्ष के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यकतानुसार शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए पर्याप्त संख्या में हीटर एवं कंबलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उपचार के साथ-साथ ठंड से पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जा सके।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित उपजिला चिकित्सालय का चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा।

शेयर करे