फूलगड़ी चर्च में धूमधाम से मनाया क्रिसमस
चंपावत के फूलगड़ी चर्च में क्रिसमस पर प्रस्तुति देते कलाकार। – फोटो
चंपावत। जिला मुख्यालय के दुधपोखरा छीड़ापानी में स्थित फूलगड़ी चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को क्रिसमस डे के अवसर पर प्रार्थना और गीतों के साथ प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया गया। सुबह से ही नगर के सैकड़ों लोग फूलगड़ी पहुंचे और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। पास्टर राजेंद्र लाल
ने दूरदराज से आए लोगों को विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने लोगों को ईसा मसीह के प्रवचन सुनाए। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
इससे पहले बुधवार की रात प्रार्थना सभा का आयोजन कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात्रि में 12 बजे कैंडल जलाकर और केक काटकर प्रभु ईशु का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान क्रिसमस कैरोल गाया गया। इस अवसर पर योगेश, प्रवेश, निर्मल,संजय, नीतीश,अनुराग, अभिषेक
संगीता, आराधना, संजय सिंह, योगेश सिंह, अंकिता, आशीष, प्रियंका सिंह, निर्मल कार्यक्रम आदि मौजूद रहे। इधर चाय विकास बोर्ड के पूर्व प्रबंधक डेसमंड बर्कबिक के छीड़ापानी स्थित आवास में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया। कई लोग उनके घर क्रिसमस मनाने पहुंचे।

More Stories
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार
मुकेश महराना ने संभाला चाय परिषद उपाध्यक्ष का दायित्व, सीएम धामी और पूर्व सीएम कोश्यारी से लिया आशीर्वाद