चंपावत की पहली ‘पिंक’ नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
टनकपुर (चंपावत), 25 दिसंबर (संवाददाता): सामाजिक संस्था जिए पहाड़ समिति द्वारा गुरुवार को चंपावत जिले के टनकपुर में जिले का पहला ‘पिंक नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय’ खोला गया। इस पुस्तकालय का उद्घाटन श्रीमती पार्वती जोशी, राज भट्ट (सीईओ, Elara Capital London एवं नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के संरक्षक) तथा चंपावत के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर जिए पहाड़ समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी ‘पिंकी’ ने बताया कि यह उत्तराखंड का 27वां तथा चंपावत जिले का 21वां नागरिक पुस्तकालय है।
उन्होंने कहा कि राज्य का यह पहला पिंक पुस्तकालय विशेष रूप से छात्राओं की सुविधा और शिक्षा को ध्यान में रखकर स्थापित किया गया है। चौधरी ने आगे बताया कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को गति देने के उद्देश्य से इस पुस्तकालय में बेटियों को सभी आवश्यक संसाधनों की सुविधा दी जाएगी। अब तक नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान से जुड़े 80 छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करके सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। समिति का मुख्य उद्देश्य financially व socially कमजोर विद्यार्थियों की सहायता करना है।पुस्तकालय के उद्घाटन अवसर पर मोहित देवपा (तहसीलदार, अल्मोड़ा), अंजलि चंद (उप शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा), राकेश जोशी, राजपाल चौहान (मुख्यमंत्री कार्यालय), मेघराज देवपा, रोहिताश अग्रवाल, डॉ. विनोद जोशी, धीरज मोनी, लीलाधर शर्मा, महेश बोहरा, रवीन्द्र सिंह तड़ागी, सुखदेव जोशी, विपिन पांडे, रघुवर सिंह मेहर, डॉ. विजयपाल प्रजापति, पवन पाण्डेय, विकास राय, सौरभ नेगी, सुभाष अधिकारी, रेनु जोशी, गीता प्रजापति, छाया मोनी, अनिता भट्ट, गीता अधिकारी, अंकिता जोशी, ममता बिष्ट, रेखा रोतेला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
टनकपुर में खुला पहला ‘पिंक’ नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय

More Stories
प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को दी मंजूरी, कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की