जिलाधिकारी ने रात्रि में जिलाअस्पताल का किया निरीक्षण, ठंड से बचाव के दिए सख्त निर्देश
चम्पावत, 24 दिसंबर ।शीतलहर के प्रकोप और बढ़ती ठंड के मद्देनज़र जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार देर शाम जिला चिकित्सालय चम्पावत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं, इलाज की गुणवत्ता और स्टाफ की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड और नर्सिंग कक्ष का निरीक्षण कर मौके पर ही अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उपचार संबंधी अनुभव साझा किए और चिकित्सकों से फीडबैक प्राप्त किया।ठंड से बचाव के इंतज़ामों का विशेष रूप से अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अस्पताल में पर्याप्त हीटर और कंबलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि रात के समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ पूरी जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दें। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि रात्रि में आने वाले मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट्स के ठहरने हेतु सुरक्षित और गर्म स्थान की व्यवस्था की जाए।निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एस. ह्यांकी के साथ अस्पताल का पूरा चिकित्सकीय व प्रशासनिक स्टाफ मौजूद रहा।
जिलाधिकारी ने रात्रि में जिलाअस्पताल का किया निरीक्षण, ठंड से बचाव के दिए सख्त निर्देश

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार