बिरगुल में तेंदुए का आतंक: स्कूटी सवार दो युवकों पर हमला, घायल
गोली के श्याम सिंह व यशपाल सिंह को चोटें, ग्रामीणों में दहशत
..
रिपोर्टर… दीपक शर्मा
चम्पावत, 24 दिसंबर। बिरगुल के तिमलानी बैंड पर बुधवार शाम तेंदुए ने स्कूटी सवार दो युवकों पर हमला कर दिया। गोली गांव के विद्युत लाइनमैन श्याम सिंह व यशपाल सिंह स्कूटी से बिरगुल से गोली लौट रहे थे।श्याम सिंह ने बताया कि शाम करीब छह बजे तिमलानी बैंड पर सड़क किनारे छिपे तेंदुए ने अचानक घुर्राते हुए उनकी स्कूटी पर झपट्टा मारा। डर के मारे वे बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। इससे दोनों के पैर व मुंह पर गंभीर चोटें आईं।आसपास के लोगों ने शोर सुनकर पहुंचकर घायलों को संभाला। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकानों के पास पहली बार ऐसी घटना घटी है। गांव में बच्चों व महिलाओं में भारी दहशत का माहौल है।
घायलों की स्थिति
श्याम सिंह: पैर व मुंह पर चोटें,यशपाल सिंह: पैर व मुंह में चोट घायल
रेंजर हिमालय सिंह टोलिया ने बताया कि घटना की सूचना मिली है वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है । वहीं ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
बिरगुल में तेंदुए का आतंक: स्कूटी सवार दो युवकों पर हमला, घायल

More Stories
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली
चम्पावत में लगेगी आधुनिक मौसम निगरानी प्रणाली, किसानों को मिलेगा ग्राम स्तर पर सटीक मौसम पूर्वानुमान
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस