April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच व दोषियों को सजा की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका

लोहाघाट : अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच व दोषियों को सजा की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका
लोहाघाट। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कालू सिंह चौराहे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए अंकिता को न्याय दिलाने, सीबीआई जांच कराने और दोषियों को फांसी की सजा देने की जोरदार मांग उठाई।कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘अंकिता को न्याय दो, दोषियों को फांसी दो’ जैसे नारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस का आंदोलन थमेगा नहीं।इस अवसर पर सुरेश ढेक, आनंद धौनी, नवीन जोशी, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, अशोक सिंह, सचिन माहरा, अनिल कुमार, महेश फर्त्याल, विपिन ढेक, हरीश राय, सोनू भट्ट, सोनम सिंह बोहरा, अजय सिंह अधिकारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

शेयर करे