चंपावत, 23 दिसंबर।
ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक मंगलवार को ब्लॉक सभागार पाटी में संपन्न हुई। बैठक में विकास कार्यों से जुड़े करीब 50 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने बैठक में उपस्थित विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का स्वागत किया।ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के आपसी सहयोग से ही गांवों का समुचित और संतुलित विकास संभव है।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि हर विकासखंड की अपनी भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां होती हैं।
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए व्यवहारिक और प्रभावी कार्य योजनाएं तैयार करनी चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच सके।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने कहा कि ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में आम सहमति से पारित प्रस्तावों को ही क्षेत्र पंचायत की बैठक में रखा जाता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख खड़क सिंह, खंड विकास अधिकारी सुश्री मोनिका पाल समेत विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आपसी सहयोग से ही गांवों का समुचित और संतुलित विकास संभव.. ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी,क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक

More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने से रोका तो वन दरोगा पर हमले का प्रयास, दो नामजद समेत 10 पर मुकदमा
लोहाघाट उप जिला अस्पताल बना सियासत का अखाड़ा, डॉक्टरों की तैनाती स्थानांतरण रोकने श्रेय लेने को लेकर बयान बाजी