पाटी। देवीधुरा रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने पर कार्रवाई करना एक वन दरोगा को भारी पड़ गया। दो स्थानीय युवकों और कुछ अन्य लोगों पर रेंज कार्यालय पहुंच धमकाने के अलावा रास्ते में जीप को घेर वन दरोगा को मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
वहीं आरोपियों अपने आरोपों को नकारते उल्टा वन दरोगा पर भी आरोप लगाये हैं। वन क्षेत्राधिकारी देवीधुरा दीप चंद्र जोशी ने बताया कि बुधवार को देवीधुरा के जमनपौड़ के वन आरक्षित क्षेत्र में मार्ग पर पड़े पत्थरों को तोड़ रहे लोगों को गश्त पर गये वन दरोगा पवन मेहरा ने रोका और उपकरणों को जब्त किया। इसके बाद दो युवक रेंज आफिस कार्यालय में पहुंच कर दरोगा को धमकाने लगे। बाद में बुधवार शाम को ही लीसा इकाई वालिक का निरीक्षण करने के बाद जमनपौड़ में दुबारा पत्थर तोड़ते मिले श्रमिकों के उपकरण जब्त किये गये।
वहीं पाटी थाने में देर शाम तहरीर के अनुसार विभागीय जीप को घेर वन दरोगा को बाहर निकाल कर मारने का प्रयास किया। इसी पर पाटी थाने में दो नामजद अनुज राणा,आयुष राणा के अलावा 8 से 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2),126,132,191 और 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई ममता द्वारा की जा रही है।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता