June 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मछियाड में खुली बैठक का हुआ आयोजन,सस्ते गल्ले की दुकान पर भारी अनियमितताओं की शिकायत

मछियाड में ग्राम सभा: सस्ते गल्ले की दुकान पर भारी अनियमितताओं की शिकायतें
ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर खुलकर दिए सुझाव, प्रधान ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया
चम्पावत, 20 दिसंबर।
ग्राम पंचायत मछियाड में शनिवार को खुली जनसभा का सफल आयोजन किया गया। पंचायत भवन पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ज्योति बड़ेला ने की, जबकि संचालन ग्राम सचिव दीपक जोशी ने किया।पंचायत सदस्यों व बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की मौजूदगी में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, आवास योजना, पेंशन, मनरेगा कार्य, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सस्ते गल्ले की दुकान पर भारी अनियमितताओं की शिकायतें दर्ज कराईं।ग्राम प्रधान ने सभी शिकायतों व सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कुछ मुद्दों का मौके पर समाधान कराया गया, जबकि शेष के लिए संबंधित विभागों को प्रस्ताव भेजने का फैसला लिया गया।

शेयर करे