रात्रिकालीन चेकिंग अभियान में तीन ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले पकड़े, पांच वाहन सीज
चम्पावत, 21 दिसंबर ।
सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एआरटीओ चम्पावत के निर्देशन में 19 एवं 20 दिसंबर की रात्रि को अमोड़ी, चल्थी, सुखीढांग और ककराली गेट क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान तीन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े गए, जिन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर कुल पांच वाहनों को सीज किया गया।विभागीय जांच में ओवरलोडिंग 12, बिना हेलमेट 5, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 8, बिना टैक्स 8, बिना बीमा 4, बिना एचएसआरपी 3, अनकवर्ड माल परिवहन 6, बिना फिटनेस 1 तथा गैर-परिवहन वाहन को परिवहन प्रयोजन में उपयोग करने के 2 मामलों में भी कार्रवाई की गई।
यह अभियान एआरटीओ चम्पावत टीम द्वारा संचालित किया गया, जिसमें टीएसआई आनंद सिंह बिष्ट, टीएआई राजेंद्र प्रसाद एवं कांस्टेबल सोनिया नेगी, महेंद्र पाल, सुमन डुंगराकोटी, नीरज कुमार, निशा जोशी व किशन कुमार आर्य शामिल रहे। परिवहन विभाग ने दोहराया कि नशे में वाहन चलाना शून्य सहनशीलता के दायरे में है। विभाग ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
रात्रिकालीन चेकिंग अभियान में तीन ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले पकड़े, पांच वाहन सीज

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार