कोलीढेक में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
चंपावत (संवाददाता):
लोहाघाट के कोलीढेक क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेंदुए के आबादी क्षेत्र में घुसने से हड़कंप मच गया। शिवा होटल के पास देवदार के पेड़ पर चढ़े तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद भी वन विभाग की टीम घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंची।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ करीब तीन घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा, लेकिन वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार फोन कर सूचना दी, तब जाकर विभाग सक्रिय हुआ। लोगों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।
दहशत के माहौल के बीच ग्रामीणों ने अपने बच्चों और मवेशियों को घरों के भीतर बंद रखा। क्षेत्र में तेंदुए के आने की सूचना फैलते ही लोग मौके पर जमा हो गए और कुछ ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
इस मामले पर लोहाघाट रेंजर एन.डी. पांडे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक वह जानवर वहां से जा चुका था। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा जानवर तेंदुआ नहीं, बल्कि खडोद था। रेंजर ने कहा कि विभाग सतर्क है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जा रही है।स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त और पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
कोलीढेक में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार