June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत को सड़क, शिक्षा, हरित विकास और डेयरी क्षेत्र में 2.69 करोड़ रुपये से अधिक की मिली सौगात

चंपावत।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चम्पावत जिले को सड़क, शिक्षा, हरित विकास और डेयरी क्षेत्र में 2.69 करोड़ रुपये से अधिक की नई विकास योजनाओं की सौगात मिली है। इन योजनाओं से जिले में आधारभूत संरचना के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
प्रमुख विकास स्वीकृतियां देवीधुरा मुख्य मार्ग से महाविद्यालय को जाने वाली लगभग 500 मीटर लंबी सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी, जिससे छात्रों और स्थानीय नागरिकों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम होगी।इस कार्य के लिए 56.30 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 33.78 लाख रुपये की प्रथम किश्त जारी कर दी गई है।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बनबसा परिसर में छात्राओं के लिए पार्क विकसित किया जाएगा, जिससे उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण उपलब्ध होगा।
पार्क निर्माण हेतु 37.99 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जो छात्राओं के शारीरिक, मानसिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करेगी।डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत जनपद के पाँच चिन्हित स्थलों पर ग्रोथ सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिनसे दुग्ध उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा मिलेगा।इस योजना के लिए 1.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है, जिससे पशुपालकों, किसानों और स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने का लक्ष्य है।

समग्र विकास की दिशा में कदम इन तीनों योजनाओं से चम्पावत में सड़क एवं आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण, शैक्षिक संस्थानों का विकास और हरित वातावरण को प्रोत्साहन मिलेगा।डेयरी ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से ग्रामीण आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नया आधार मिलेगा।

शेयर करे