चंपावत नगर पालिका ने की सख्त कार्रवाई, छह लोगों के चालान से वसूले 1700 रुपये
चंपावत। नगर क्षेत्र में सड़कों पर फैली निर्माण सामग्री और पॉलीथिन की बिक्री पर नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। शनिवार को पालिका की टीम ने छह लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1700 रुपये का जुर्माना वसूला।
पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई अतिक्रमण, पॉलीथिन प्रतिबंध और एंटी-लिटरिंग, एंटी-स्पिटिंग नियमों के तहत की गई।
जिन व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई, उनमें पंकज, मदन सिंह, नारायण, दीपक कुमार, भुवन चंद्र और मोहन शामिल हैं।उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। कार्रवाई में पालिका कर्मी आशीष धीमान, प्रकाश गिरि, पवन पांडेय और सूरज पुनेठा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता