सरयू लिफ्ट परियोजना की प्रगति से उत्साहित व्यापारी, मुख्यमंत्री धामी और नगरपालिका अध्यक्ष का किया स्वागत
पिथौरागढ़ : सरयू लिफ्ट पेयजल परियोजना की स्थिति स्पष्ट होने और कार्य में आई तेजी से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में हर्ष का माहौल है। पिथौरागढ़ रोड से सटे क्षेत्र के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार जताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
नगर व आसपास के बाजारों में इन दिनों सरयू लिफ्ट परियोजना को लेकर लोगों में चर्चा है। लंबे समय से अटकी परियोजना का काम अब गति पकड़ने से लोगों में विकास की नई उम्मीद जगी है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार की मंशा स्पष्ट है और मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेयजल संकट के स्थायी समाधान का रास्ता खुल गया है।
इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि सरयू लिफ्ट योजना पूर्ण होने से क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या दूर होगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय जनजीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक ओली, उमेश पाटनी, देव धौनी, रविन्द्र देव, देव जजरिया, मोहन बोहरा, केदार तिवारी, दीपक जोशी, विनोद मेहरा, सोनू मुरारी, राजेन्द्र प्रसाद गडकोटी, राकेश जोशी, हरीश गिरी, हिमांशु जोशी और पंकज ढेक मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश सरकार के विकासात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को इस दिशा में लगातार प्रयासरत रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता