June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

रात्रिकालीन निरीक्षण में डीएम ने परखी स्वाला सड़क चौड़ीकरण की रफ्तार सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

रात्रिकालीन निरीक्षण में डीएम ने परखी स्वाला सड़क चौड़ीकरण की रफ्तार
सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
चम्पावत, 20 दिसम्बर :
स्वाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण और सुधार कार्यों की रफ्तार का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देर रात अचानक निरीक्षण किया। डीएम के इस आकस्मिक दौरे से कार्यदायी संस्थाओं और संबद्ध विभागों में हलचल मच गई।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिल साइड और डाउन साइड कटिंग कार्य की स्थिति का अवलोकन किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं तथा कार्य के दौरान तकनीकी मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।डीएम ने रात्रिकालीन कार्य के समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्पष्ट चेतावनी संकेतक और मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। “रात्रि में कार्य करते समय यात्रियों व श्रमिकों की सुरक्षा में कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा,” जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा।
इस मौके पर उन्होंने रात्रि यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्य के दौरान वाहनों का सुचारु संचालन बना रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के समय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस विभाग के अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद विभागों में गतिविधि तेज हो गई है और कार्यस्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ किया जा रहा है।

शेयर करे