नए खंड विकास अधिकारी का प्रधानों ने किया स्वागत
पाटी से स्थानांतरित होकर आए हैं बीडीओ उपाध्याय
चम्पावत, 20 दिसम्बर:
विकास खंड मुख्यालय में नए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ)
अवनीश कुमार
उपाध्याय का रविवार को ग्राम प्रधान संगठन ने स्वागत किया। पूर्व BDO मोनिका पाल का पाटी ब्लॉक में स्थानांतरण हुआ है। पाटी ब्लॉक से स्थानांतरित होकर आए बीडीओ उपाध्याय का यहां पहुंचने पर क्षेत्र के प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्थानीय प्रधानों नवीन जोशी, निर्मल नाथ, गंगादत्त, गोविंद, प्रकाश और उमेद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें खंड में स्वागत किया। प्रधानों ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और गांवों की योजनाओं में पारदर्शिता तथा गति आएगी।
बीडीओ उपाध्याय ने जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने तथा विभागीय कर्मचारियों के साथ जल्द ही बैठक बुलाने की बात कही।
नए खंड विकास अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय का प्रधानों ने किया स्वागत

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार