जन-जन की सरकार कार्यक्रम के तहत बुजुर्ग चंचला देवी को मिला आवास का लाभ
जनसेवा शिविर में 430 से अधिक लोग हुए लाभान्वित, 557 शिकायतों में से अधिकांश का हुआ निस्तारण
चंपावत, 20 दिसंबर ।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खर्ककार्की में शनिवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी दहलीज पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया।शिविर के दौरान रमेला निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंचला देवी ने जिलाधिकारी के समक्ष आवास संबंधी शिकायत रखी।
जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी को बुजुर्ग महिला को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर ही आवास स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।इस दौरान ग्रामीणों की ओर से कुल 557 से अधिक शिकायतें और मांगें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं।
इनमें से 450 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।शिविर में श्रम विभाग से 33, स्वास्थ्य विभाग से 68, महिला एवं बाल विकास से 3, ऊर्जा विभाग से 3, सहकारिता से 13, पशुपालन से 59, समाज कल्याण से 5, डेयरी से 65, वन विभाग से 1, शिक्षा से 2, राजस्व से 2, बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से 1, पंचायती राज से 3, कृषि विभाग से 14, आयुष से 62, होम्योपैथी से 56, मत्स्य विभाग से 12, पीएमजीएसवाई से 1, सेवायोजन से 23 तथा आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। साथ ही 16 लोगों के आधार कार्ड व समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
शिविर के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया। इसके उपरांत नदी महोत्सव के अंतर्गत कुमल्का नौला व आसपास के मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, ग्राम प्रधान मीना कार्की, गौरव पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जन-जन की सरकार कार्यक्रम के तहत बुजुर्ग चंचला देवी को मिला आवास का लाभ जनसेवा शिविर में 430 से अधिक लोग हुए लाभान्वित, 557 शिकायतों में से अधिकांश का हुआ निस्तारण चंपावत, 20 दिसंबर ।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार