April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

सात दिन में पुलिस ने सुलझाई 14 लाख की केबिल चोरी, तीन गिरफ्तार

सात दिन में पुलिस ने सुलझाई 14 लाख की केबिल चोरी, तीन गिरफ्तार
एसपी अजय गणपति के जीरो टॉलरेंस निर्देश पर चम्पावत पुलिस की बड़ी सफलता
चम्पावत,
20 दिसंबर ।
चम्पावत पुलिस ने इलेक्ट्रिक केबिल चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मात्र सात दिन में गिरफ्तारी कर 14 लाख रुपए मूल्य का माल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने की। चोरी में शामिल अन्तरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है।15 दिसंबर को श्री वासुदेव चिलकोटी, निवासी ग्राम भकटा, ने कोतवाली पंचेश्वर में तहरीर दी थी कि उनकी फर्म एस.जे. इंटरप्राइजेज के विद्युत केबिल ड्रम, जो पुल्ला फीडर क्षेत्र में रखे थे, को 4 से 8 दिसंबर के बीच चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया।

सीसीटीवी और सर्विलांस से मिली सफलता
मामले की गंभीरता देखते हुए थाना पंचेश्वर प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक हेमंत सिंह कठैत और एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने जांच का पर्यवेक्षण किया।
जांच के दौरान टीम ने 30 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस व पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से आरोपितों तक पहुंच बनाई।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहापूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि पैसों की तंगी के चलते उन्होंने इलेक्ट्रिक केबिल चोरी करने और बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बनाई थी। पुलिस द्वारा आरोपितों के अन्य राज्यों में इसी तरह की वारदातों में संलिप्त होने की जानकारी भी ली जा रही है। विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की धारा 303(2), 317(2), 61(2) में वृद्धि की गई है।सुरक्षा को लेकर सतर्कताएसपी अजय गणपति ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि जिन स्थानों पर विद्युत या निर्माण से जुड़े कार्य प्रचलित हैं, वहां के साइट मैनेजरों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जा सकें।

शेयर करे