बाराकोट ब्लॉक के बिसराड़ी में मृत मिला गुलदार, वन विभाग ने शव किया कब्जे में
चम्पावत/बाराकोट 16 दिसंबर — जिले के बाराकोट ब्लॉक के बिसराड़ी ग्रामसभा के अस्टा सिमार तोक में मंगलवार को एक गुलदार मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, ग्राम की निवासी कुंती देवी सुबह घास काटने के लिए जंगल की ओर जा रही थीं, तभी उनकी नजर मृत पड़े गुलदार पर पड़ी।
उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए गुलदार के शव को कब्जे में लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मृत गुलदार लगभग तीन वर्ष की मादा है।गांव के कुछ लोगों ने बताया कि सोमवार की रातभर गांव के आसपास गुलदार की दहाड़ें सुनाई दे रही थीं, जबकि सुबह वह मृत अवस्था में पाया गया।
रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छिड़ा रेंज में भेजा गया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वही क्षेत्र के एसडीओ राजेश कुमार को घटना की जानकारी के लिए फोन किया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया
बाराकोट ब्लॉक के बिसराड़ी में मृत मिला गुलदार, बुधवार को होगा पोस्टमार्टम

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार