April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत में धूमधाम से मनाया गया विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

चम्पावत में धूमधाम से मनाया गया विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
चम्पावत ।
— जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण परिसर में मंगलवार को विजय दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को नमन किया और उनके शौर्य को याद किया।कार्यक्रम का शुभारंभ चम्पावत टाइगर्स के अध्यक्ष पूर्व कर्नल भवानी दत्त जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि 1971 का युद्ध भारतीय सेना के पराक्रम और साहस का प्रतीक है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य वीरता का परिचय देते हुए बांग्लादेश के 92 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए विवश किया था,
जो विश्व के सैन्य इतिहास का अभूतपूर्व अध्याय है।कर्नल जोशी ने उपस्थित जनसमूह को युद्ध की ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी साझा की और कहा कि विजय दिवस केवल एक सैन्य याद नहीं, बल्कि राष्ट्र के गर्व और गौरव का प्रतीक है।कार्यक्रम में 1971 युद्ध के सहभागी और पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी भारतीय जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।इस मौके पर पूर्व कैप्टन भैरव सिंह, सुंदर सिंह, मोहन चंद्र शर्मा, सुरेश अधिकारी, विक्रम सिंह सहित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड का कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

शेयर करे