June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

₹5533 का बिजली बिल घटकर ₹157 किया डीएम की अध्यक्षता में हुए जनता मिलन कार्यक्रम में मिली शिकायत

जनता मिलन में बड़ी राहत, ₹5533 का बिजली बिल घटकर ₹157चम्पावत, 15 दिसंबर ।

जिला सभागार में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों को राहत और सुनवाई दोनों मिलीं। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं।
अधिकारियों ने मौके पर कई मामलों का निस्तारण कराया।कार्यक्रम में कुल 153 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें बिजली बिल, भू-कटाव, पेयजल, सड़कों की मरम्मत, फसल सुरक्षा और पेंशन जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।बिजली बिल की गड़बड़ी में तत्काल राहतकमलेख मल्ला निवासी प्रेम सिंह ने बिजली विभाग द्वारा ₹5533 का गलत बिल दिए जाने की शिकायत की।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने बिल की जांच कर उसे ₹157 तक संशोधित कर दिया। फरियादी ने डीएम का आभार जताया।दस दिन में शमशान घाटों की रिपोर्ट मांगीग्रामीण क्षेत्रों में शमशान घाटों की खस्ता स्थिति पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 दिन के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों के शवदाह गृहों की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
भू-कटाव, सड़क व पेयजल की शिकायतेंक्वेराला नदी से हो रहे भू-कटाव को लेकर निर्मला महराना की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को मौके का सर्वे कर ठोस कार्यवाही के निर्देश दिए।
गरिमा भट्ट (ग्राम कठनौली) की सोलर वाटर लिफ्टिंग योजना से जुड़ी समस्या पर पेयजल विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सुधीर साह (टीआरसी चम्पावत) की टूटी सड़क के मामले में जिलाधिकारी ने एनएच प्राधिकरण को गड्ढे शीघ्र भरने के आदेश दिए।
फसल सुरक्षा और रोजगार से जुड़े निर्देशग्राम भिंगराड़ा की गीता भट्ट ने जानवरों से फसल सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग की मांग उठाई, जिस पर कृषि विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश मिले।
ग्राम पुनेठी की मीना देवी के रोजगार संबंधित प्रकरण में सेवायोजन विभाग को उनका पंजीकरण कर स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने को कहा गया।
इसी तरह ग्राम मौराड़ी के खीमानंद भट्ट की विकलांग पेंशन न मिलने की शिकायत पर समाज कल्याण विभाग से कारण पूछते हुए पेंशन शीघ्र जारी करने के आदेश हुए।

जनता के समाधान को प्राथमिकता : डीएमजिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनता मिलन का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार कर उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, एसडीएम अनुराग आर्य, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, ईई लोनिवि एम.सी. पलड़िया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई।

शेयर करे