विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
चंपावत, 15 दिसंबर। पश्चिम बंगाल की एक 20 वर्षीय विवाहिता की चंपावत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिथौरागढ़ जाते समय रिश्तेदार के घर रुकने पर अचानक तेज पेट दर्द से पीड़ित होकर अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार सानिया खातून पत्नी अजहरूद्दीन निवासी उमीरमौड़ा थाना चंडीटाड़ जिला हुगली (पश्चिम बंगाल) पिथौरागढ़ में पति के साथ रहती थी।
14 दिसंबर को बंगाल से पिथौरागढ़ जाते हुए चंपावत में मौसी के घर रुकी। रविवार तड़के अचानक तेज पेट दर्द शुरू हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय बेहोश हो गई, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि सानिया को बेहोश अवस्था में लाया गया था। पेट दर्द व बुखार की हिस्ट्री थी। सूचना पर तहसीलदार बृजमोहन आर्य पहुंचे।
पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।डॉ. ह्यांकी ने कहा कि मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

More Stories
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने से रोका तो वन दरोगा पर हमले का प्रयास, दो नामजद समेत 10 पर मुकदमा