September 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एसटीएफ और पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट पकड़ा 3 आरोपियों से 2 करोड़ की स्मैक पकड़ी

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत पुलिस ने तोड़ा अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट, 799 ग्राम हेरोइन बरामदचम्पावत, 15 दिसंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के संकल्प को साकार करते हुए चम्पावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है।
एसपी चम्पावत के निर्देश पर चलाए गए अभियान में अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर 799 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई तथा तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सभी थानाध्यक्षों व निरीक्षकों को नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 14 दिसंबर को टनकपुर क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के निर्देशन में प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र की टीम व थाना बनबसा पुलिस ने संयुक्त रूप से खुफिया सूचना के आधार पर खटीमा-टनकपुर हाइवे पर स्टांग फार्म के निकट चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर मोटरसाइकिल सहित तीन अभियुक्तों को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से कुल 799 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी हैं।बरामदगी का विवरण इस प्रकार है:सूरजदीप सिंह (पुत्र जसवंत सिंह, ग्राम मजरा पूरब, थाना पड़वा, लखीमपुर खीरी) के कब्जे से 263 ग्राम स्मैक।करनैल सिंह (पुत्र कक्का सिंह, दलराजपुर, थाना सिंघाई, लखीमपुर खीरी) के कब्जे से 265 ग्राम स्मैक।गुरमीत सिंह उर्फ मिता (पुत्र इंदर सिंह, दलराजपुर, थाना सिंघाई, लखीमपुर खीरी) के कब्जे से 271 ग्राम स्मैक।तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना बनबसा में नशीले पदार्थों के अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति के तहत ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

शेयर करे