सड़क सुरक्षा पर फोकस: दुर्घटना स्थलों पर लगेगा विशेष रंगनशे में ड्राइविंग पर सख्ती, एसडीएम-तहसीलदार भी करेंगे चालान
चम्पावत, 15 दिसंबर :
जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या वर्ष 2024 में 22 से घटकर 2025 में 18 रह गई, जो लगभग 18 प्रतिशत की कमी दर्शाती है। वहीं, दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या भी 15 से घटकर 9 रह गई, जो 40 प्रतिशत की गिरावट है।
अब तक पुलिस विभाग द्वारा ₹72 लाख और परिवहन विभाग द्वारा ₹81 लाख से अधिक का प्रशमन शुल्क वसूला जा चुका है।
नशे में ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर अब कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इस प्रकार के मामलों में एसडीएम और तहसीलदार स्तर के अधिकारी भी चालान कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन और संबंधित विभागों को पेट्रोलिंग बढ़ाने, चौकसी रखने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।उन्होंने ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान तेज करने को कहा। साथ ही, सड़क सुरक्षा के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।
दुर्घटना स्थलों पर लगेगा चेतावनी वाला रंगजिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जनपद के दुर्घटना बहुल्य स्थलों को चिह्नित कर पायलट आधार पर विशेष रंग से चिन्हांकन किया जाए, ताकि वाहन चालकों को पूर्व में ही सावधानी का संकेत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना घटे।साथ ही, उन्होंने ब्लैक स्पॉट्स पर प्राथमिकता से सुधार कार्य सुनिश्चित करने को कहा। इन स्थानों पर साइनेज बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पैराफिट लगाने के निर्देश दिए गए।ओवरलोडिंग और अवैध पार्किंग पर चलेगा अभियानजिलाधिकारी ने कहा कि ओवरलोडिंग, ई-चालान, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सड़कों पर होने वाली अवैध पार्किंग को हटाने और उस पर सख्ती से नियंत्रण करने के निर्देश भी दिए गए।
सड़क सुरक्षा पर फोकस: दुर्घटना स्थलों पर लगेगा विशेष रंगनशे में ड्राइविंग पर सख्ती, एसडीएम-तहसीलदार भी करेंगे चालान
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, एसडीएम अनुराग आर्य, पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, डीटीओ मनोज बगोरिया और ईई लोनिवि एम.सी. पलड़िया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सड़क सुरक्षा पर फोकस: दुर्घटना स्थलों पर लगेगा विशेष रंग नशे में ड्राइविंग पर सख्ती, एसडीएम-तहसीलदार भी करेंगे चालान

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार