June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में चमका चंपावत, 17 सदस्यीय दल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में चमका चंपावत, 17 सदस्यीय दल ने दिखाया विज्ञान का दम
पंचकूला में चंपावत का प्रतिनिधित्व
चंपावत जनपद के 17 सदस्यीय दल ने जिला विज्ञान समन्वयक नवीन चंद्र पंत के नेतृत्व में हरियाणा के पंचकूला में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग किया। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा विज्ञान भारती के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में देशभर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञान विलेज नालंदा में मिला मंच
चंपावत के दल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विलेज नालंदा के जगदीश चंद्र बोस हाउस में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। यहां छात्रों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों और विभिन्न संस्थाओं की उपलब्धियों को नजदीक से देखा।
विषयगत सत्र और विशेषज्ञों से संवाद
महोत्सव के दौरान गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों को नवीनतम शोध व नवाचारों से अवगत कराया गया। इन सत्रों में प्रतिभागियों को विषय विशेषज्ञ वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने और अपने प्रश्न पूछने का अवसर मिला। चंद्रयान-3 पर इसरो प्रमुख की विशेष बातचीत

विशेष सत्र में चंद्रयान-3 मिशन
के दौरान इसरो के प्रमुख रहे एस. सोमनाथ ने बच्चों से अंतरिक्ष विज्ञान पर चर्चा की और चंद्रयान-3 की पूरी यात्रा रोचक अंदाज में साझा की। उन्होंने छात्रों के सवालों के विस्तार से उत्तर देकर उन्हें वैज्ञानिक शोध और अंतरिक्ष तकनीक के प्रति प्रेरित किया।
प्रदर्शनी, क्विज और स्कूलों की भागीदारी
महोत्सव में देश की प्रमुख वैज्ञानिक संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर अपने शोध कार्य, नवाचार और मॉडल प्रदर्शित किए, जहां बच्चों के लिए क्विज और अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम में रा.उ.मा.वि. पल्सों, रा.उ.मा.वि. छीनीगोठ, रा.इ.का. चौमेल तथा उदयन इंटरनेशनल स्कूल चंपावत के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक प्रियंवदा चौहान जोशी, पवन कुमार और कमला पंत के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

शेयर करे