April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पूर्णागिरि धाम रोपवे का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं को मिलेगी त्वरित व सुरक्षित यात्रा सुविधा

पूर्णागिरि धाम रोपवे का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं को मिलेगी त्वरित व सुरक्षित यात्रा सुविधा

चंपावत। निरीक्षण और परियोजना प्रगति
चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को पूर्णागिरि धाम में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान परियोजना से जुड़े तकनीकी बिंदुओं, सुरक्षा मानकों और तय समय-सीमा में काम पूरा करने पर विशेष जोर दिया गरोपवे की तकनीकी विशेषताएंया।
रोपवे की तकनीकी विशेषताएं
के.आर. आनंद कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे इस रोपवे की लंबाई लगभग 950 मीटर है, जिसमें दो आधुनिक ट्रॉलियां संचालित होंगी। प्रत्येक ट्रॉली में एक साथ 65 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी, जिससे एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक करीब 250 मीटर की ऊँचाई मात्र सात मिनट में तय की जा सकेगी और प्रति घंटे 800 से अधिक श्रद्धालुओं की आवाजाही संभव होगी।
श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
रोपवे शुरू होने पर हनुमानचट्टी से काली मंदिर तक लगभग छह किलोमीटर की पैदल और सड़क यात्रा कम हो जाएगी, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को खासा लाभ मिलेगा। हनुमानचट्टी पहला टर्मिनल स्टेशन तथा काली मंदिर दूसरा टर्मिनल स्टेशन होगा और 950 मीटर की पूरी दूरी बिना किसी पोल के तय की जाएगी, जिससे मार्ग पर्यावरणीय दृष्टि से भी कम प्रभावित होगा।

कार्य में तेजी के निर्देश
प्रोजेक्ट मैनेजर ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अगले चार दिनों में रोपवे का एरेक्शन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि आवश्यक सामग्री का शीघ्र परिवहन कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि परियोजना निर्धारित

शेयर करे