जनता मिलन में उठी शिकायत, जिलाधिकारी के निर्देश पर ककनई तोक में जल उठे दीये
अंधेरे से उजाले तक: प्रशासनिक तत्परता से पूरी हुई ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग
चंपावत।
जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान ककनई ग्रामसभा के ककनई तोक में बिजली न पहुंचने की ग्रामीणों की शिकायत को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग को तलाई/ककनई तोक में शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से विद्युतीकरण कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और पात्र परिवारों को शीघ्र विद्युत संयोजन उपलब्ध कराए जाएं।डीएम के त्वरित निर्देशों के अनुपालन में विद्युत विभाग ने पूरी तत्परता से कार्य करते हुए निर्धारित समय में लोक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया। अब क्षेत्र के पात्र परिवारों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं।प्रशासनिक प्रयासों और विभागीय समन्वय के परिणामस्वरूप ककनई तोक में वर्षों से प्रतीक्षित विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है और अब वे उजाले की नई किरणों के साथ बेहतर जीवन की उम्मीद देख रहे हैं।एक ग्रामीण ने कहा कि “जिलाधिकारी महोदय के प्रयासों से अब गांव में अंधेरे की जगह रोशनी ने ले ली है।
जनता मिलन में उठी शिकायत, जिलाधिकारी के निर्देश पर ककनई तोक में पहुंची बिजली

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार