नशे में वाहन चलाने पर राजस्थान का चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
एसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी
लोहाघाट (चंपावत), संवाददाता।
सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशे में वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 12 दिसंबर को चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट पुलिस टीम ने गलचौरा-लोहाघाट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक मामला पकड़ा।
टीम ने पाया कि वाहन संख्या RJ 18CD 5448 का चालक संदीप कुमार पुत्र बृजलाल निवासी झुंझुनू, राजस्थान शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चालक को मौके पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है, इसलिए ऐसे चालकों के खिलाफ कड़ी और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।एसपी अजय गणपति ने कहा कि “जनपद भर में यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा।”

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे