बाराकोट च्यूरानी का आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद क्षेत्र वासियों ने ली राहत की सांस
जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने किया वन विभाग की टीम का सहयोग
बाराकोट (चंपावत), संवाददाता।
विकासखंड बाराकोट की च्यूरानी ग्राम पंचायत के तोक धरगड़ा में गुलदार के हमले से देव सिंह अधिकारी (42) की मृत्यु के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।
लगातार बढ़ रही वन्यजीव गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी थी।
बीती रात लगभग दो बजे बाराकोट के ऊध्यूनढूंगा–स्वीलाखेड़ा क्षेत्र के पास वन विभाग की टीम ने आदमखोर गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद कर लिया। टीम की इस सफलता से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में रोजाना गश्त जारी रहेगी। विभाग की ओर से बनाए गए संयोजक दल ने ग्रामीणों को सचेत रहने की अपील भी की है।
कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने विभाग की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि “वन विभाग की टीम ने कठिन परिस्थितियों में भी जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखा। यह अभियान साहस और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।
”उन्होंने ग्रामीणों की ओर से वन विभाग की पूरी टीम का आभार जताया।
इस अभियान में एसडीओ सुनील कुमार, डॉ. हिमांशु पांगती, रेंजर राजेश जोशी, फॉरेस्टर प्रकाश गिरि सहित वन विभाग का पूरा अमला सक्रिय रहा।क्षेत्र के युवाओं ने भी रातभर टीम का सहयोग कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इनमें सूरज बिष्ट, विजय नाथ, शुभम नाथ, सौरभ नाथ, हिमांशु नाथ, हिमांशु जोशी, रजत वर्मा और अमित सिंह अधिकारी, हिमांशु जोशी शामिल रहे।

More Stories
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने से रोका तो वन दरोगा पर हमले का प्रयास, दो नामजद समेत 10 पर मुकदमा